MAMI 2016: दृष्टिबाधितों के लिए ‘तू है मेरा संडे’ मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग
Jio MAMI ने मिलिंद धैमड़े की डेब्यू फीचर फिल्म ‘तू है मेरा संडे’ की आम लोगों के साथ-साथ दृष्टिबाधित लोगों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की। यह आयोजन 22 अक्टूबर को बांद्रा में स्थित ला रेवे में किया गया।

'तू है मेरा संडे' की स्टार कास्ट।
यह फिल्म मिडिल क्लास से ताल्लुक रखने वाले 5 शौकिया फुटबॉलरों और मुंबई में उनके दैनिक संघर्ष की कहानी है। इस फिल्म के बारे में बरुण सोबती ने कहा, ‘यह पहला मौका था जब मैं दृष्टिबाधित लोगों के साथ अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में था। यह बहुत ही खुशी का पल था।’ ऐसा बार-बार होना चाहिए। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर मिलिंद धैमड़े ने कहा, ‘आज लोगों का रेस्पॉन्स देखने के बाद मैंने फैसला किया है कि अब मैं अपनी हर फिल्म का ऑडियो डिस्क्रिप्शन्स बनाऊंगा ताकि दृष्टिबाधित लोग भी मेरी फिल्मों का आनंद ले सकें।’
देखें, फिल्म का ट्रेलर: