आर्मी दिवस 2020:आज देश 72वां सेना दिवस सेलिब्रिट कर रहा है। भारतीय सेना हमेशा हमारी रक्षा में तत्पर रहती है। जब भी हम किसी वर्दी वाले को देखते हैं तो उसके लिए एक सम्मान की भावना तुरंत आ जाती है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो भारतीय सेना पर बेस्ड होती हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्हें फिल्म में ही सही लेकिन भारतीय सेना की वर्दी पहनने का मौका मिला है।
आज हम कुछ ऐसे ही अभिनेताओं से मिलेंगे जो भारतीय सेना की वर्दी पहनकर बड़े पर्दे पर उतरे हैं। देशभक्ति फिल्मों की बात होती है तो हमारे दिमाग में पहला शख्स जो आता है वो कोई और नहीं अभिनेता अक्षय कुमार हैं। अक्की को कई बार वर्दी पहनने का मौका मिला है।.
Kargil Vijay Diwas 20th Anniversary
आर्मी पर बेस्ड फिल्मों की बात हो और बॉर्डर फिल्म जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। यह फिल्म आज भी देखकर आंखों से पानी आ जाता है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्राफ सैनिक के किरदार में नजर आए थे। उस वक्त सोनू निगम की आवाज में गाया गाना ‘संदेशे आते हैं...’ काफी हिट हुआ था।
जब अक्षय ने पहनी आर्मी की वर्दी
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में अक्षय विराट नाम के आर्मीमैन के किरदार में दिखे थे। फिल्म में अक्की पर ये वर्दी खूब जंच रही थी। देखिए तस्वीर।
Kargil Vijay Diwas 20th Anniversary
यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ में किंग खान शाहरुख भी आर्मी मैन बने थे। फिल्म में शाहरुख समर आनंद नाम के आर्मी मैन की भूमिका में थे। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट कटरीना और अनुष्का लीड रोल में थीं। फिल्म के गाने और टाइटल कविता काफी हिट थे।