कुआलालंपुर: विकास बहल की फिल्म क्वीन और विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर ने आज 16वें IIFA 2015 समारोह में कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जहां कंगना रनौत को मिला वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड शाहिद कपूर के नाम रहा। क्वीन एक ऐसी मध्यवर्गीय लड़की की खुद को तलाशने की कहानी है, जिसे उसका मंगेतर छोड़ देता है। शाहिद-श्रद्धा कपूर की फिल्म हैदर शेख्सपीयर के हैमलेट पर आधारित है। दोनों ही फिल्मों को 3-3 पुरस्कार मिले।
शाहिद ने यह पुरस्कार विशाल को समर्पित किया जिन्होंने उन्हें इस फिल्म का काम करने का मौका दिया। शाहिद ने इस फिल्म को एक डरा देने वाली फिल्म बताया। शाहिद ने कहा, मैं इस पहचान के लिए विशाल भारद्वाज को शुक्रिया कहना चाहता हूं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया कि आपने मुझमें यकीन दिखाया। अवॉर्ड लेते हुए शाहिद ने कहा, आज मैं यहां उनकी वजह से खड़ा हूं। इस फिल्म को करने में बहुत डर लग रहा था क्योंकि हमें लगा था कि लोग इस फिल्म को कभी नहीं समझेंगे और कभी इसे प्यार नहीं करेंगे।
हैदर में शाहिद की मां की भूमिका में दमदार अभिनय दिखाने के लिए तब्बू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला जबकि इसी फिल्म में एक घाघ नेता की भूमिका निभाने वाले के के मेनन को नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वर्श्रेष्ठ खलनायक का अवॉर्ड मिला। फैंटम फिल्म्स और वायकॉम पिक्चर्स के सह-निर्माण में बनी और एम्सटर्डम एवं पेरिस में फिल्माई गई फिल्म क्वीन के खाते में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ पिक्चर एवं कहानी (बहल, चैताली परमार और परवेज शेख) का भी अवॉर्ड गया।
किसको क्या मिला जानने के लिए इस खबर पर जाएं।
अगली स्लाइड में पढ़े आईफा में उड़ा आमिर और बॉम्बे वेलवेट का मजाक..
Latest Bollywood News