IIFA 2015 के मेजबानों रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने मजाकिया अंदाज से पुरस्कार समारोह को मनोरंजक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुंडे फिल्म में साथ काम करने वाले इन अभिनेताओं ने खचाखच भरे पुत्र स्टेडियम में आयोजित इस समारोह की पहली बार मेजबानी करते हुए किसी भी अभिनेता को नहीं बक्शा। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत से जुड़े लगभग हर मुद्दे को छेड़ा। कार्यक्रम की शुरूआत में रणवीर और अर्जुन ने एआईबी-रोस्ट में भाग लेने को लेकर माफी मांगी। एआईबी रोस्ट में अभद्र भाषा के प्रयोग के कारण दोनों अभिनेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
उन्होंने कहा, हमने कुछ ऐसा किया जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं। इस कार्यक्रम में हम और एक बहुत प्रसिद्ध निर्देशक (करण जौहर) शामिल थे। कई लोगों ने इसके बारे में कई बातें कही और हमारे खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई। राजनेता नाराज थे। इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, हम गुंडे को लेकर माफी मांगते हैं। उन्होंने आमिर खान को निशाना बनाकर गीत गाया, हमें माफ करना, ओ आमिर खान। हम कभी नहीं लेंगे रीमा लागू और फरीदा जलाल का नाम। आमिर ने रोस्ट के बारे में कहा था कि उन्हें वह मजाकिया नहीं बल्कि हिंसक लगा।
Latest Bollywood News