फैंटम फिल्म्स के प्रमुखों में से एक अनुराग कश्यप ने क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड स्वीकार करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। उन्होंने कहा, मैं नहीं जानता कि मुझे क्या कहना चाहिए। राजू सर, (राजुकमार हिरानी) मुझे आपसे प्यार है। मैं नहीं जानता कि यह फिल्म कैसे बन गई लेकिन यह किसी तरह बन ही गई। जब हमने फिल्म शुरू की थी, तब हमारे पास पैसे नहीं थे।
हिरानी को आमिर खान की प्रमुख भूमिका वाली और बेहद सराही गई फिल्म पीके के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। पीके ने यह पुरस्कार हासिल करने के लिए बहल की क्वीन, विशाल की हैदर, अभिषेक वर्मन की टू स्टेट्स और इम्तियाज अली की हाइवे को पीछे छोड़ दिया। हिरानी ने कहा, यह फिल्म निर्भीक होकर इस देश में धर्म के बारे में बात करती है और मैं इसके लिए अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
Latest Bollywood News