A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday शबाना आजमी: जानिए इनकी कुछ अनसुनी बातें

Happy Birthday शबाना आजमी: जानिए इनकी कुछ अनसुनी बातें

नई दिल्ली: भारतीय सिने जगत के रुपहले पर्दे पर चमकने के लिए तारिकाओं के लिए पहली शर्त खूबसूरती होती है, लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने इसके साथ ही अपने अभिनय को एक अलग पायदान पर पहुंचाया

अब तक 120 हिंदी और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकीं शबाना की उपलब्धियों की फेहरिस्त में पुरस्कारों की लंबी कतार अभिनेत्री के रूप में उनकी विशिष्टता की गवाही देते हैं। 'अंकुर', 'अर्थ', 'पार', 'गॉडमदर' और 'खंडहर' के लिए शबाना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। 'स्वामी', 'अर्थ' और 'भावना' के लिए शबाना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया।

Latest Bollywood News