'सुई धागा' के लिए वरुण धवन ने 3 महीने सीखी सिलाई, बताया अपना अनुभव
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के लिए दोनों एक्टर्स ने बहुत मेहनत की है। वरुण फिल्म में दर्जी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अपने रोल को बेहतर करने के लिए उन्होंने 3 महीने तक सिलाई भी सीखी।
