Fact Check: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज बड़ी संख्या में वायरल होती रहती हैं। इन खबरों को इस तरीके से पेश किया जाता है कि कोई भी इसे सच मान ले और इसके जाल में फंस जाए। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वंदे मातरम् ट्रेन पर लगाई गई है। हालांकि, फैक्ट चेक की जांच में ये वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। आइए जानते हैं पूरा मामला।
क्या हो रहा है दावा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 14 दिसंबर 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “ट्रेन पर श्री प्रेमानंद महाराज जी का पोस्टर”। वहीं, एक अन्य यूजर ने इंस्टाग्राम पर 14 दिसंबर 2025 को समान दावे के साथ वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- "वंदे मातरम् ट्रेन पर प्रेमानंद महाराज का पोस्टर।"
Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।
पड़ताल:
वायरल तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि जिस ट्रेन पर प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लगी दिखाई दे रही है, वह वंदे भारत ट्रेन नहीं बल्कि मेट्रो ट्रेन जैसी दिखाई दे रही है। वहीं, स्टेशन का ढांचा भी मेट्रो स्टेशन से मेल खाता है, जिससे हमें संदेह हुआ। इसके बाद हमने वायरल तस्वीर को एआई डिटेक्शन टूल Sightengine पर स्कैन किया। टूल के नतीजों के अनुसार, यह तस्वीर 99 प्रतिशत एआई जनरेटेड पाई गई।
Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।
पड़ताल के अगले क्रम में हमने वायरल तस्वीर को एआई डिटेक्शन टूल Hive Moderation पर स्कैन किया। टूल से मिले नतीजों के अनुसार, यह तस्वीर 99 प्रतिशत एआई जनरेटेड पाई गई।
Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।
Fact Check में क्या निकला?
फैक्ट चेक में सामने आया है कि स्वामी प्रेमानंद महाराज की ट्रेन पर लगाई गई वायरल तस्वीर असली नहीं बल्कि एआई जनरेटेड है। जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ है। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)
ये भी पढ़ें- Fact Check: डांस करते बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, वायरल हो रहे वीडियो में कितनी है सच्चाई?
Fact Check: क्या AIMIM चीफ ओवैसी ने की हनुमान जी की आरती? जानें वायरल वीडियो का सच