1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: डांस करते बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, वायरल हो रहे वीडियो में कितनी है सच्चाई?

Fact Check: डांस करते बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, वायरल हो रहे वीडियो में कितनी है सच्चाई?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 16, 2025 08:56 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 08:58 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नृत्य कर रहे हैं।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: सोशल मीडिया के दौर में कई तरह के फर्जी वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं होता है। फेक वीडियो ऐसे कंटेंट के साथ शेयर किए जाते हैं कि लोग उसे सही मान लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नृत्य करते हुए बताया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को भक्ति नृत्य करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूज़र्स यह भ्रामक दावा कर रहे हैं कि वीडियो में डांस कर रहे व्यक्ति बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट
Image Source : SCREENSHOTवायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

दावे में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया। पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि वीडियो में डांस कर रहा यह व्यक्ति धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नहीं हैं। फेसबुक पर 7 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया था, "छतरपुर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को नाचना भी आता है आप हल्के में मत लेना।”

पड़ताल में क्या पता चला?

जांच के दौरान पता चला कि वायरल वीडियो असल में आकाश तिवारी नाम के यूज़र के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 मार्च 2024 को अपलोड किया गया था। यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि आकाश कृष्ण शास्त्री हैं, जो एक रील क्रिएटर हैं और वृंदावन के राधा-रमण मंदिर में भक्ति नृत्य सेवा करते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई
Image Source : SCREENSHOTवायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

खुद आकाश कृष्ण शास्त्री ने किया खंडन

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए आकाश तिवारी के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की गई, जहां 26 मार्च 2024 को पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने वायरल दावे का खंडन किया है। आकाश तिवारी ने स्पष्ट किया, "नृत्य वाला वीडियो उनका ही है और वह वृंदावन के राधा-रमण मंदिर में नृत्य सेवा करते हैं। वीडियो को गलत दावा जोड़कर वायरल किया जा रहा है।"

फैक्ट चेक में यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो में डांस कर रहा व्यक्ति बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नहीं हैं, बल्कि वह रील क्रिएटर आकाश कृष्ण शास्त्री हैं। सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह भ्रामक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।