A
Hindi News हेल्थ क्या है केफिर ड्रिंक, सुपरफूड की लिस्ट में है शामिल, विटामिन और मिनरल का होता है भंडार

क्या है केफिर ड्रिंक, सुपरफूड की लिस्ट में है शामिल, विटामिन और मिनरल का होता है भंडार

What Is Kefir And Its Benefit: केफिर एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसे सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें विटामिन और मिनरल का भंडार छुपा है। जानिए केफिर पीने के फायदे क्या हैं?

केफिर ड्रिंक - India TV Hindi Image Source : FREEPIK केफिर ड्रिंक

हेल्थ को लेकर जागरुक रहने वालों के बीच इन दिनों केफिर काफी फेमस हो रहा है। ये एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसमें गुड बैक्टीरिया की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसे दूध और ग्रेन के साथ मिलकर तैयार किया जाता है। आंतों के लिए केफिर को बेहतरीन माना जाता है। सुपरफूड की लिस्ट में शामिल केफिर शरीर के लिए फायदेमंद ड्रिंक है। जिसे लोग हजारों सालों से पीते आ रहे हैं।

केफिर कैसे बनता है?

क्लीवलैंड क्लिनिक पर दी गई जानकारी के मुताबित केफिर को बनाने में गाय, बकरी या भेड़ के दूध में का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें केफिर के दाने मिलाए जाते हैं, जिनमें खमीर और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। ये दूध की शुगर को लैक्टिक एसिड में बदल देते हैं। जिससे दूध का स्वाद खट्टा हो जाता है और इसमें कई पोषक तत्व जुड़ जाते हैं। इसका स्वाद दही जैसा होता है। आप सिंपल या फ्लेवर्ड केफिर पी सकते हैं। 

केफिर कितना हेल्दी है?

केफिर को दही से बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स और फायदेमंद यीस्ट की मात्रा दही से ज्यादा होती है। केफिर में लैक्टोज की मात्रा भी कम होती है, इसलिए लैक्टोज इनटॉलरेंट भी इसे पी सकते हैं। आप डेयरी फ्री ऑप्शन भी इसमें चुन सकते हैं। केफिर के पोषक तत्वों की वजह से इसे सुपर फूड माना गया है।

केफिर में कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

  • कैल्शियम
  • मैग्नीशियम
  • प्रोटीन
  • राइबोफ्लेविन
  • विटामिन बी 12 
  • विटामिन डी 

केफिर के फायदे

  1. केफिर को आंतों को हेल्दी रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अच्छा माना जाता है।
  2. केफिर के इस्तेमाल करने से हड्डियां मजबूत बनती है। खासतौर से जब बढ़ती उम्र में हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है।
  3. केफिर हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में एंटीबायोटिक्स जितना ही प्रभावी पाया गया, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  4. केफिर में अंडे से अधिक प्रोटीन होता है। इसमें मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों को हेल्दी बनाता है।
  5. विटामिन बी12 होने की वजह से केफिर को दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। इससे तनाव कम होता है।
  6. डायबिटीज के मरीज भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें शुगर की मात्रा काफी कम होती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News