मुजफ्फरनगर/बिजनौर/सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार से लेकर अब तक आवारा कुत्तों के हमले में सहारनपुर में 6 वर्षीय लड़के की बुरी तरह घायल होने के बाद मौत हो गई तो बिजनौर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं शामली में आवारा कुत्तों के हमले में 5 स्कूली छात्र घायल हो गए।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहली झकझोर देने वाली घटना शुक्रवार को सहारनपुर जिले के शाहपुरा दाउद गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि अपने घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय लड़के पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बिजनौर जिले के नेथौर शहर में आवारा कुत्तों के हमले की शनिवार को एक अन्य घटना हुई जिसमें एक युवक पीड़ित बना। पुलिस ने बताया कि शादमान नामक युवक टहलने के लिए जा रहा था तभी आवारों कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इन्हें भी पढ़ें:
वहीं, शामली जिले के धाभेरी गांव में शनिवार की सुबह हुई एक अन्य घटना में कुत्तों के हमले में 5 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद अलिशा (10), आशु (09), अनफ (12) नाम की 2 बच्चियां और शाहदाब (08) और खालिद (12) को अस्पताल ले जाया गया।
Latest India News