A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PAK जायरीनों का 400 सदस्यीय जत्था उर्स में शरीक होने अजमेर पहुंचा

PAK जायरीनों का 400 सदस्यीय जत्था उर्स में शरीक होने अजमेर पहुंचा

अजमेर: सूंफी संत ख्वाजा मोइनुद्दिन हसन चिश्ती के सालाना 805वें उर्स में भाग लेने के लिए पाक जायरीनों का जत्था आज कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच विशेष यात्री गाड़ी से अजमेर पहुंचा। (देश-विदेश की बड़ी

ajmer- India TV Hindi
ajmer

अजमेर: सूंफी संत ख्वाजा मोइनुद्दिन हसन चिश्ती के सालाना 805वें उर्स में भाग लेने के लिए पाक जायरीनों का जत्था आज कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच विशेष यात्री गाड़ी से अजमेर पहुंचा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) अरविंद कुमार ने बताया कि उर्स में शरीक होने के लिए पाकिस्तानी जायरीनों का 400 सदस्यीय दल विशेष ट्रेन से सुबह पहुंचा। पाक जायरीनों को रेलवे स्टेशन से कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच बसों से सैंट्रल बालिका स्कूल ले जाया गया। पाक जायरीन अजमेर यात्रा के दौरान इसी स्कूल में रूकेंगे।

ये भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि पाक जायरीनों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये है। सुरक्षा के लिए वर्दीधारी और सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी हर समय तैनात रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पाक जायरीनों का आठ अप्रैल तक अजमेर रूकने का कार्यक्रम है।

Latest India News