1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोहन भागवत को राष्‍ट्रपति बनाने के लिये शरीफ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

मोहन भागवत को राष्‍ट्रपति बनाने के लिये शरीफ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 01, 2017 03:18 pm IST,  Updated : Apr 01, 2017 03:18 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री और सीके जाफर शरीफ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को

mohan bhagwat- India TV Hindi
mohan bhagwat

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री और सीके जाफर शरीफ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में जाफर शरीफ ने संघ के राष्ट्रवाद की जबरदस्त तरीके से तारीफ की और लिखा है कि आरएसएस ने हर मुश्किल वक्त में देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

ये भी पढ़ें

अबुझी पहेली, यहां रोज सुबह में चिपक जाती है रेल की पटरियां.....

आज़म ख़ान के 10 गुनाहों का गवाह 36 पन्नों का दस्तावेज़
‘बीजेपी के लिए यूपी में गाय मम्मी और नॉर्थ ईस्ट में यम्मी’
मुलायम का अखिलेश पर हमला, कहा जो बाप का नहीं हुआ वो किसी का नही होगा

शरीफ का कहना है कि राष्‍ट्रपति पद के लिए भागवत के नाम पर विचार करने में कुछ गलत नहीं है। उनका कहना है कि इसमें किसी को कुछ गलत नहीं लगना चाहिए। शरीफ का यह बयान उस वक्‍त आया है जब कांग्रेस की हालत काफी पतली हो चली है और उसके वरिष्‍ठ नेता और यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्‍णा भाजपा का दामन थाम चुके हैं। शरीफ 1991 से लेकर 1995 तक नरसिंहराव सरकार में रेल मंत्री रहे थे।

गौरतलब है कि मोहन भागवत के नाम चर्चा मीडिया में उस वक्‍त आई थी जब शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा था कि राष्‍ट्रपति पद के लिए भागवत सबसे काबिल व्‍यक्ति हैं। हालांकि मीडिया में आरएसएस प्रमुख इस पद के लिए अपना नाम सामने आने का खुद समर्थन नहीं करते हैं। उन्‍होंने नागपुर में यह साफ कर दिया है कि वह राष्‍ट्रपति नहीं बनने वाले हैं। उन्‍होंने कहा कि न तो ऐसा कोई प्रस्‍ताव है और न ही वह इसको स्‍वीकार करने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत