अजमेर: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढाई और देश की तरक्की और हर तबके की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
नकवी ने प्रधानमंत्री मोदी का सद्भावना संदेश भी पढा जिसमें मोदी ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 805 वें वार्षिक उर्स के अवसर पर भारत तथा पूरे विश्व में उनके अनुयायियों को बधाई दी।
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर विश्व भर में उनके अनुयायियों को शुभकामनाएं और बधाई।