1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, रोहित शर्मा इस नंबर पर

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, रोहित शर्मा इस नंबर पर

Published : Jun 12, 2026 10:15 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 10:15 pm IST
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जिनको लेकर अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं, उनके पास भारतीय खिलाड़ी के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा। टीम इंडिया की तरफ से अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में एक से एक शानदार ओपनिंग बल्लेबाज देखने को मिले हैं जिन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनको तोड़ पाना अब तक नामुमकिन रहा है।
1/6 Image Source : AP

अभी भारत की तरफ से ओपनिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम पर है। सहवाग ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 332 मैचों में पारी में बतौर ओपनर खेला है जिसमें उनके नाम 400 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.54 के औसत से 16119 रन दर्ज हैं। सहवाग ने बतौर ओपनर 36 शतकीय और 67 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
2/6 Image Source : AFP

रोहित शर्मा अभी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर जहां कुल 358 मैच खेले हैं तो वहीं 383 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.3 के औसत से 15994 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से ओपनिंग में 45 शतकीय और 83 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6 Image Source : AP

सचिन तेंदुलकर जिनकी गिनती सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में की जाती है उनका ओपनिंग में काफी बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन ने 346 मैचों में बतौर ओपनर खेलते हुए 342 मुकाबलों में बल्लेबाजी की है और उसमें उनके बल्ले से 48.07 के औसत से 15335 रन देखने को मिले हैं। सचिन के नाम बतौर ओपनर 45 शतकीय और 75 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।
4/6 Image Source : AFP

सुनील गावस्कर जिन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम के ओपनिंग में जिम्मेदारी संभाली है उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है और उनके नाम 10 हजार से अधिक रन दर्ज हैं। गावस्कर ने 202 मैचों की 286 पारियों में बतौर ओपनर खेलते हुए 46.08 के औसत से 12258 रन बनाए हैं और उसमें वह 34 शतकीय और 67 अर्धशतकीय पारियां खेलने भी कामयाब रहे।
5/6 Image Source : PTI

शिखर धवन जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बल्ले से आक्रामक अंदाज देखने को मिला उनका भी बतौर ओपनर रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है। धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 268 मैचों की 288 पारियों में बतौर ओपनर खेलते हुए 39.66 के औसत से 10867 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 24 शतकीय और 55 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6 Image Source : AFP

Advertisement