खाना बनाने से लेकर सलाद बनाने में प्याज का इस्तेमाल खूब किया जाता है लेकिन प्याज काटते समय लोगों के आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. कितनी भी कोशिश कर लो प्याज कटे समय आप आंखों से आसुओं को बहने से नहीं रोक पाएंगे। लेकिन अगर आप इन कुछ टिप्स को अपना लेंगे तो प्याज काटते समय आपकी आंखों से पानी नहीं गिरेगा और न ही जलन की परेशानी होगी
प्याज काटने पर आंसू क्यों आता है?
प्याज में मौजूद कुछ रसायनों के कारण उसे काटते समय आंखों से आंसू आता है। दरअसल, प्याज की कोशिकाओं के टूटने पर सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड नामक गैस निकलती है। यह गैस जब आंखों के संपर्क में आती है, तो एक हल्का एसिड बनाती है, जिससे आंखों में जलन होती है और आंसू निकलने लगते हैं
इन टिप्स को करें फॉलो:
-
प्याज की जड़ न काटें: अगर प्याज काटते काटते आपकी आंखों से भी आंसू आने लगता है तो इस परेशानी से बचने के लिए आप एक्ट्रेस और सेलेब्रिटी शेफ अमृता रायचंद के इस टिप्स को ज़रूर फॉलो करें। अमृता कहती हैं कि प्याज को जब लोग काटने जाते हैं तो सबसे पहले जड़ ही काट देते हैं जो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, जड़ में ही आंसू लाने वाले एंजाइम्स होते हैं इसलिए यदि आप जड़ को काट देते हैं, तो तुरंत आंसू आने लगते हैं। प्याज को छिलके सहित आधे हिस्से में काटें और उसके बाद छिलका निकालकर छोटे छोटे टुकड़े करें।
-
प्याज को काटने से पहले पानी में रखें: प्याज का छिलका निकाल लें और फिर उसे आधा काटकर ठंडे पानी में पांच से दस मिनट तक रखें। मशहूर फूड ब्लॉगर पंकज भदौरिया कहती हैं कि दस मिनट के बाद प्याज को पानी के बाहर निकालें और उसे बारीक काटें। ऐसा करने से आंखों से आसूं नहीं आएगा।
-
तेज धार वाले चाकू का करें इस्तेमाल: पंकज भदौरिया यह भी कहती हैं कि प्याज काटते समय तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करें। जिस चाकू में तेज धार नहीं होती है वह प्याज की कोशिकाओं को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है, जिससे अधिक गैस निकलती है और आंखों में जलन बढ़ सकती है।
-
फ्रिज में रखें प्याज: प्याज काटने से पहले उसे 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर प्याज से निकलने वाली गैस की मात्रा कम हो जाती है, जिससे आंखों में जलन कम महसूस होती है। यह नुस्खा बेहद कारगर है