Live updates : Ayodhya Case Hearing Supreme Court Live Updates
-
August 20, 2019
3:20 PM (IST)
वैद्यनाथन ने उन गवाहों की गवाही का भी ज़िक्र किया जिन्होंने बताया था कि विवादित ज़मीन पर उन्होंने कभी नमाज़ अदा होते नहीं देखा
-
August 20, 2019
1:00 PM (IST)
'राम लला विराजमान' के वकील वैद्यनाथन का दावा, बाबरी मस्जिद के स्लैब पर थे संस्कृत शिलालेख, कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि वो स्लैब विवादित ज़मीन से मिला है। ASI की रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सन्देह नहीं किया जा सकता।
-
August 20, 2019
11:40 AM (IST)
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली, पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष उन्होंने ‘एएसआई’ की रिपोर्ट से अन्य पुरातात्विक साक्ष्यों का हवाला देते हुए विवादित क्षेत्र में हिन्दू मंदिर होने के दावों को पुख्ता करने की कोशिश की।
-
August 20, 2019
11:40 AM (IST)
वरिष्ठ अधिवक्ता सी.एस वैद्यनाथन ने अदालत में कहा कि ‘एएसआई’ की रिपोर्ट में मगरमच्छ और कछुए की आकृतियों का जिक्र है, जिसका मुस्लिम संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है।
-
August 20, 2019
11:39 AM (IST)
सुनवाई के दौरान ‘राम लला विराजमान’ के वकील ने मंगलवार को ‘एएसआई’ की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में मस्जिद का निर्माण करने के लिए हिंदू मंदिर गिराया गया।
-
August 20, 2019
11:37 AM (IST)
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली, पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने ‘राम लला विराजमान’ के वकील सी.एस वैद्यनाथन की दलीलें सुननी शुरू की
-
August 20, 2019
11:36 AM (IST)
उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या मामले में आठवें दिन की सुनवाई शुरू की