पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे के घर CBI का छापा, कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी
चिदंबरम के घर समेत चेन्नई में 14 जगहों पर छापे मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कथित रूप से कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने उस मीडिया समूह को विदेशी निवेश के मामले में क्लीयरेंस दिलाने की एवज में 2008 में रिश्वत ली थी।
