A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी पर बोले वाड्रा, इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है

नोटबंदी पर बोले वाड्रा, इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को नोटबंदी से लोगों को हो रहे परेशानी पर चिंता प्रकट की।

Robert Vadra | PTI Photo- India TV Hindi
Robert Vadra | PTI Photo

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को नोटबंदी से लोगों को हो रहे परेशानी पर चिंता प्रकट की। वाड्रा ने फेसबुक पर साझा किया, ‘कभी न खत्म होने वाली बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारें और इस ठंड में अपनी ही गाढ़ी कमाई निकालने के लिए लोग कतारों में इंतजार कर रहे हैं। परेशानी झेलते एक महीना से ज्यादा हो गया।’

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा, ‘कॉलेज फी न भर पाने के कारण एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। कतार में लगे एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। ऐसी कई हृदय-विदारक घटनाएं हो चुकी हैं।’ वाड्रा ने कहा, ‘सबसे पहले बताया गया कि हम काला धन का सफाया करेंगे, इससे आतंकवाद पर अंकुश लगेगा और अब हमसे कैशलेस समाज बनाने की बात कही जा रही है।’

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, ‘यह जो भी है, इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों की आजीविका खत्म हो रही है और यहां तक कि सरकार की इस काल्पनिक उद्देश्यों की पूर्ति करने में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।’

Latest India News