सहारनपुर: उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना चिलकाना में बैंक पर कैश नहीं होने का बोर्ड लगाए जाने के बाद लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया और बैंक का शटर बंद करके बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि चिलकाना के पंजाब नेशनल बैंक मे ग्रामीण सुबह से ही कैश लेने के लिए लाइन मे लगे थे। इस बीच, बैंक कर्मचारियो ने ‘नो कैश’ का बोर्ड लगा दिया। सिंह ने बताया कि नो कैश का बोर्ड लगने से लाइन मे लगे लोग आक्रोशित हो गए।
इन्हें भी पढ़ें:
- चेन्नई में 8 जगह इनकम टैक्स के छापे, 70 करोड़ के नए नोट बरामद
- ब्लैकमनी पर शिकंजा: दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में इनकम टैक्स के छापे
- एक्सिस बैंक में IT का छापा, 44 खातों में 100 करोड़ से ज्यादा जमा
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने वहां खूब हंगामा किया और बैंक का शटर बंद कर बैककर्मियों को बंधक बना लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराते हुए बैंक का शटर खुलवाया।