चुनाव आयोग ने EVM में गड़बड़ी की शिकायत करनेवालों को दी चुनौती
चुनाव आयोग ने EVM में गड़बड़ी की शिकायत करनेवालों को दी चुनौती
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 12, 2017 06:44 pm IST, Updated : Apr 12, 2017 06:44 pm IST
चुनाव आयोग ने EVM में गड़बड़ी की शिकायत करनेवालों को चुनौती दी है कि वे EVM में किसी तरह का छेड़छाड़ या हैक करके दिखा सकते हैं।
EVM
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने EVM में गड़बड़ी की शिकायत करनेवालों को चुनौती दी है कि वे EVM में किसी तरह का छेड़छाड़ या हैक करके दिखा सकते हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि EVM में किसी तरह छेड़छाड़ या उसे हैक कर पाना संभव नहीं है। आयोग इससे पहले भी यह दलील दे चुका है कि EVM के निर्माता भी इसमें छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं।
चुनाव आयोग के पास लगातार राजनीतिक दलों की ओर से EVM में गड़बड़ियों को लेकर वैकल्पिक उपाय संबंधी आवेदन आ रहे हैं। इससे पहले भी विपक्षी दलों का एक समूह चुनाव आयोग से मिलकर EVM में गड़बड़ियों की शिकायत आयोग से कर चुका है। विपक्षी दलों के समूह ने चुनाव आयोग से ये गुजारिश की है कि वो बैलेट पेपर से चुनाव के पुराने तरीकों को अमल में लाए।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब आयोग ने इन समूहों को चुनौती दी है कि EVM में किसी तरह से गड़बड़ियां नहीं की जा सकती हैं या उसे हैक कर पाना संभव नहीं है। अगर ऐसा है तो वे तकनीकी तौर पर करके दिखाएं।