नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इन इलाकों में दौड़ेगी एक्वा लाइन मेट्रो, ये रही पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जनवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं और सुरक्षा प्लान को फुलप्रूफ बनाया जा रहा है। योगी नोएडा के सेक्टर-137 में एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद यमुना ब्रिज समेत ग्रेटर नोएडा के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। SSP वैभव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।