A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सैनिकों की लीव एनकैशमेंट योजना को मंजूरी, करीब 10 हजार जवानों को फायदा

सैनिकों की लीव एनकैशमेंट योजना को मंजूरी, करीब 10 हजार जवानों को फायदा

सरकार ने आज उन रक्षाकर्मियों को तीन माह तक की छुट्टियों के पैसों का भुगतान (लीव एनकैशमेंट) की अनुमति दे दी जो 1991 से 1999 के दौरान सेवा में रहते हुए अपंग हो गये अथवा जिनका निधन हो गया।

Indian Army- India TV Hindi
Image Source : PTI Indian Army

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज उन रक्षाकर्मियों को तीन माह तक की छुट्टियों के पैसों का भुगतान (लीव एनकैशमेंट) की अनुमति दे दी जो 1991 से 1999 के दौरान सेवा में रहते हुए अपंग हो गये अथवा जिनका निधन हो गया। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

सरकार के इस फैसले से रक्षा सेवा के उन करीब 9777 अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों के परिवारों को लाभ मिलेगा जिनकी सेवावधि 15 वर्ष से कम थी और जो 30 दिसंबर 1991 से 29 नवंबर 1999 के बीच अपंग हो गये या जिनका निधन हो गया।

सरकार ने कहा कि यह अवधि बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दौरान कारगिल संघर्ष और जम्मू कश्मीर तथा पूर्वोत्तर में विद्रोहियों के खिलाफ अभियान में बड़ी संख्या में रक्षाकर्मी हताहत हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में लीव एनकैशमेंट योजना को मंजूरी दी गयी। लीव एनकैशमेंट के तहत छुट्टियों के बदले धन दिया जाता है। 

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में
इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Latest India News