A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोडानद में मृत मिला जयललिता से संबंधित गार्ड

कोडानद में मृत मिला जयललिता से संबंधित गार्ड

हाल ही में कोडानद में स्थित एक बंगले पर तैनात 40 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड मृत मिला है। इस बंगले में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का अक्सर आना जाना होता था।

guard related to jayalalithaa found dead in kodanad- India TV Hindi
guard related to jayalalithaa found dead in kodanad

उधगमंडल: हाल ही में कोडानद में स्थित एक बंगले पर तैनात 40 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड मृत मिला है। इस बंगले में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का अक्सर आना जाना होता था। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर बंगले में मूल्यवान वस्तु और कुछ दस्तावेज चोरी करने के इरादे से घुसे एक अग्यात गिरोह द्वारा किये गये हमले में बंगले पर तैनात एक अन्य गार्ड भी घायल हो गया।

आगरा हिंसा: पुलिसकर्मी से बदसलूकी के सिलसिले में 14 लोग गिरफ्तार

अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस बंगले की मालकिन जयललिता थी या नहीं। यह घटना आज सुबह उस समय प्रकाश में आयी जब चाय बगान के कामगारों ने देखा कि गार्ड ओम बहादुर और किशोर बहादुर खून से सने पड़े हैं और उनके हाथ पांव बंधे हुये हैं। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक मुरली रंबा और अन्य शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और जांच की जा रही है।

स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता के साथ मारपीट, AAP विधायक के रिश्तेदार पर केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि किशोर बहादुर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के हवाले से पुलिस ने बताया कि आज तड़के इलाके में दो वाहनों पर 10 सदस्यीय गिरोह को इलाके में प्रवेश करते हुये देखा गया। उन्होंने बताया कि कर्नाटक और केरल से लगने वाले नीलगिरी जिले में सभी जांच चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

 

Latest India News