1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आगरा हिंसा: पुलिसकर्मी से बदसलूकी के सिलसिले में 14 लोग गिरफ्तार

आगरा हिंसा: पुलिसकर्मी से बदसलूकी के सिलसिले में 14 लोग गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2017 10:51 am IST,  Updated : Apr 24, 2017 10:51 am IST

आगरा के सदर बाजार और फतेहपुर सीकरी थानों में कल हुई हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के सिलसिले में विभिन्न दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े 14 लोगों को आज गिरफ्तार किया गया और 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर

14 arrested after attack on police stations in agra- India TV Hindi
14 arrested after attack on police stations in agra

आगरा: आगरा के सदर बाजार और फतेहपुर सीकरी थानों में कल हुई हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के सिलसिले में विभिन्न दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े 14 लोगों को आज गिरफ्तार किया गया और 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। बजरंग दल, विश्व हिन्दु परिषद् और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कल अपनी मांगों को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के बदसलूकी की और पथराव किया। वे लोग अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों की कथित प्रताड़ना के आरोप में बंद पांच लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे।

स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता के साथ मारपीट, AAP विधायक के रिश्तेदार पर केस दर्ज

पुलिस उपमहानिरीक्षक महेश मिश्रा ने बताया, कल हुई हिंसा के सिलसिले में हमने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दक्षिणपंथी समूहों के 30 सदस्यों और 200 से ज्यादा अग्यात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कथित रूप से इन लोगों ने कल सदर बाजार थाने में कल तोड़फोड़ की है। इनपर लगे आरोपों में दंगा, अवैध तरीके से एकत्र होना, डकैती, सरकारी कर्मचारी को अपनी ड्यूटी करने से रोकना और आगजनी कर नुकसान पहुंचाना शामिल है।

यमुना नदी में भयानक हादसा, दो बच्चों समेत तीन की मौत

फतेहपुर सीकरी पुलिस ने आज सुबह फ्लैग मार्च भी निकाला। फतेहपुर सीकरी में कल दो समूहों के बीच हुए झगड़े के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद दक्षिणपंथी समूहों के सदस्य हिरासत में लिये गये लोगों की रिहाई की मांग करते हुए थाने में जमा होने लगे। इस दौरान भीड़ ने एक वरिष्ठ अधिकारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत