1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता के साथ मारपीट, AAP विधायक के रिश्तेदार पर केस दर्ज

स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता के साथ मारपीट, AAP विधायक के रिश्तेदार पर केस दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2017 10:44 am IST,  Updated : Apr 24, 2017 10:44 am IST

आम आदमी पार्टी के एक विधायक के रिश्तेदार पर आज दक्षिण पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एमसीडी चुनावों के दौरान स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

Swaraj India worker accuses AAP MLA nephew of assault- India TV Hindi
Swaraj India worker accuses AAP MLA nephew of assault

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के एक विधायक के रिश्तेदार पर आज दक्षिण पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एमसीडी चुनावों के दौरान स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

यमुना नदी में भयानक हादसा, दो बच्चों समेत तीन की मौत

पुलिस के अनुसार पीसीआर को सुबह करीब 11:23 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके मुताबिक अमित बिधुड़ी ने 38 वर्षीय अभय कुमार की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि आप विधायक सहीराम पहलवान का रिश्तेदार एक चुनाव केंद्र के निकट स्वराज इंडिया के टेबल पर पहुंचा, जहां उसकी और कुमार के बीच कहासुनी हो गयी।

कश्मीर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, वारदातों में आई कमी

उन्होंने बताया कि इसके बाद बिधुड़ी ने कथित तौर पर कुमार पर हमला कर दिया, जिसे मामूली चोट के साथ एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बिधुड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत