17 सितंबर को काला दिवस मनाएगा अकाली दल, किसानों के साथ संसद तक निकालेगा मार्च
17 सितंबर को काला दिवस मनाएगा अकाली दल, किसानों के साथ संसद तक निकालेगा मार्च
IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 11, 2021 11:03 pm IST, Updated : Sep 11, 2021 11:03 pm IST
शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए तीन कृषि कानूनों के एक वर्ष पूरा होने पर 17 सितंबर को काला दिवस (Black Day) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
Image Source : PTISAD President Sukhbir Singh Badal
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 17 सितंबर को काला दिवस मनाएगा। नए कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने के मौके पर अकाली दल ने 17 सितंबर को काला दिवस (Black Day) मनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में किसानों के साथ तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर संसद तक विरोध मार्च भी निकालेंगे।