A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर चलाईं गोलियां

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर चलाईं गोलियां

आतंकवादियों ने पारिंमपोरा-पंथाचौक बाइपास रोड में एक अस्पताल के पास सेना के काफिले पर गोलियां चलाईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

श्रीनगर: आतंकवादियों ने पारिंमपोरा-पंथाचौक बाइपास रोड में एक अस्पताल के पास सेना के काफिले पर गोलियां चलाईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने करीब 1.15 मिनट पर बेमीना के SKIMS अस्पताल के निकट सेना के काफिले पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि काफिले के अंतिम वाहन पर गोलियां लगीं जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इन्हें भी पढ़ें:

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की नाकेबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Latest India News