1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में गूंजी गोलियों की आवाज, मची अफरा-तफरी

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में गूंजी गोलियों की आवाज, मची अफरा-तफरी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2017 03:12 pm IST,  Updated : Apr 01, 2017 05:33 pm IST

श्रीनगर में लाल चौक आसपास के इलाकों में शनिवार को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद इस व्यस्त बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

श्रीनगर: श्रीनगर में लाल चौक आसपास के इलाकों में शनिवार को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद इस व्यस्त बाजार में अफरा-तफरी मच गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'लाल चौक इलाके में गोलियां चलने की सूचना मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।' 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इलाके में आतंकवादियों का हमला होने की आशंका के कारण अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और वहां मौजूद राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। एक चश्मदीद के मुताबिक, 'मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति लोगों में दहशत फैला रहा था जिसे रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने हवा में कुछ गोलियां चलाईं।' उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति एक होटल में घुस गया और इमारत में आतंकवादियों के घुसने की बात कहकर लोगों को वहां से जाने के लिए कहने लगा।

इन्हें भी पढ़ें:

पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने पहुंची लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। इस वजह से पुलिस को उसको चेतावनी देने के लिए हवा में कुछ गोलियां चलानी पड़ीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उसे स्थानीय थाने में रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत