A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले हफ्ते तक आ सकते है SSLC 2017 के परीक्षा परिणाम

अगले हफ्ते तक आ सकते है SSLC 2017 के परीक्षा परिणाम

जिन बच्चों ने SSLC 2017 की परीक्षाएं दी थी आखिरकार उनके लिए राहत भरी खबर आ ही गई। जी हां कर्नाटक SSLC 2017 के परीक्षा परिणाम अगले हफ्ते तक आ सकते है।

sslc result- India TV Hindi
sslc result

कर्नाटक: जिन बच्चों ने SSLC 2017 की परीक्षाएं दी थी आखिरकार उनके लिए राहत भरी खबर आ ही गई। जी हां कर्नाटक SSLC 2017 के परीक्षा परिणाम अगले हफ्ते तक आ सकते है। जिन बच्चों और माता-पिताओं को रिजल्ट का बेसबरी से इंतज़ार था अब उनका इंतज़ार अगले हफ्ते खत्म होने वाला है। परीक्षा देने के बाद हर बच्चे के दिमाग में सिर्फ यही चलता है कि बस जल्दी से उसका रिजल्ट आ जाए, क्योंकि बच्चे अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए बेहद उतावले होते है। (ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट)

जहाँ एक तरफ बच्चे रिजल्ट जानने के लिए उतावले होते हैं तो वही माता-पिता को अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम कि काफी चिंता होती है। उनके मन में रिजल्ट को लेकर डर बैठा रहता है, हांलाकि हम ये नही कह सकते की बच्चों को अपने परीक्षा परिणाम की कोई चिंता नही होती। जबाकि बच्चा भी अपने रिजल्ट को लेकर उतना ही चिंतित होता है, जितना कि उनके मम्मी-पापा। अब बस एक और हफ्ते का इंतज़ार फिर उसके बाद SSLC 2017 के रिजल्ट घोषित हो जाएगें।
 
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड सन 1966 में अस्तित्व में आया था और तब से यह बोर्ड SSLC और अन्य परीक्षाओं का संचालन करता आ रहा है। बोर्ड ने अपनी मूल्यांकन प्रणाली और परिणाम में सुधार करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते बोर्ड ने मंडल कार्यालय स्थापित किए हैं। तो वही बोर्ड हर साल जून और मार्च के महीने में परीक्षा के असफल उम्मीदवारों के लिए पूरक परीक्षाएं भी आयोजित करता है।

क्या-क्या चाहिए रिजल्ट देखने के लिए और कहाँ देखें रिजल्ट :

रिजल्ट देखने के लिए आपके पास अपना बोर्ड रोल नंबर या फिर पंजीकरण संख्या, एडमिट कार्ड आदि होने चाहिए। आप अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Latest India News