हिमाचल प्रदेश: 04 मार्च, 2017 से लेकर 17 मार्च, 2017 तक HPBOSE की 10 वीं कक्षा की परिक्षाएं चली थी और अब उनका रिजल्ट आ गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आप आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम देख सकते हैं। 10वीं कक्षा की इस बार हुई परीक्षा में करीब 1.5 लाख बच्चों ने परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। इस साल पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 67.57 है।
रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिंक करें
इससे पहले अप्रैल के आखिरी हफ्ते में HPBOSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया था। इस बार 12वी की परीक्षा में कुल 102075 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 73948 छात्र पास हुए थे जबकि 15886 को कंपार्टमेंट मिली थी। परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा था।
ऐसे जानें अपना परीक्षा परिणाम:
सबसे पहले बो़र्ड की वेबासाइट पर लॉगिन करें। फिर रोल नंबर वाले कॉलम में अपना रोल नंबर भरें या फिर नाम के द्धारा भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं इसके लिए नाम वाले कॉलम में अपना पूरा नाम भरें। इतना सब करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।