चीन सीमा के पास भारतीय लड़ाकू विमान सुखोई-30 लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
यह विमान अंतिम बार तेजपुर से 60 किलोमीटर उत्तर में देखा गया था। वायुसेना ने लापता विमान की तलाशी का अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। वायु सेना में करीब 240 सुखोई विमान हैं।
