ओडिशा के बालासोर में वायुसेना का मानव रहित विमान लक्ष्य क्रैश
ओडिशा के बालासोर में वायुसेना का मानव रहित विमान लक्ष्य क्रैश
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 21, 2017 05:02 pm IST, Updated : Apr 21, 2017 05:02 pm IST
ओडिशा में बालासोर के पास भारतीय वायुसेना का मानव रहित विमान लक्ष्य क्रैश हो गया है।बताया जाता है कि विमान टेस्ट उड़ान पर था..
Image Source : ANIUAV Lakshya
नई दिल्ली: ओडिशा में बालासोर के पास भारतीय वायुसेना का मानव रहित विमान (UAV) लक्ष्य क्रैश हो गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जाता है कि विमान टेस्ट उड़ान पर था इसी दौरान तकनीकी खराबी के वजह से बालासोर जिले में चंदामुही गांव के पास एक खुले मैदान में क्रैश हो गया।
भारतीय वायुसेना का लक्ष्य विमान रिमोट कंट्रोल के द्वारा संचालित होता है। फिलहाल अभी हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि मानव रहित विमान लक्ष्य को डीआरडीओ के द्वारा विकसित किया गया है।