रिलायंस से टक्कर को तैयार टेलीकॉम कंपनियां, डेटा प्लान कम करने की होड़
रिलायंस जियो इंफोकॉम की 4जी सर्विस अभी बाकायदगी से लॉन्च भी नहीं हुई है इससे पहले ही दिग्गज भारतीय टेलीकॉम कंपनियों में खलबली सी मच गई है।

सिर्फ प्रीपेड कस्टमर्स को मिल रही सौगात:
आपको बता दें कि भारतीय इंटरनेट सेक्टर में नया प्लेयर उतरने से पहले देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जो सौगातें दे रही हैं वो फिलहाल प्रीपेड कस्टमर्स के लिए हैं। एक आंकड़े के मुताबिक इन कंपनियों के 90 फीसदी से ज्यादा कस्टमर्स प्रीपेड कस्टमर्स हैं। दूसरी बात टेलीकॉम कंपनियां अपने डेटा प्लान में सीधी कटौती नहीं कर रही हैं बल्कि वो आकर्षक ऑफर के जरिए कटौती का दावा कर रही हैं।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो की 4G सर्विस अगस्त तक शुरू हो सकती है और ये कंपनियां इसी सर्विस से टक्कर लेने के लिए इतनी मशक्कत कर रही हैं।