नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। यूपी और उत्तराखंड में जहां भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया, वहीं गोवा और मणिपुर में वह सबसे बड़ा वोट शेयर हासिल करने वाली पार्टी बनी। हालांकि गोवा और मणिपुर दोनों ही जगह उसकी सीटें कांग्रेस से कम रहीं। लेकिन बीजेपी के लिए राहत की बात यह रही कि जिस मणिपुर में उसे 2012 में 2 प्रतिशत वोट मिले थे, उसी मणिपुर में पार्टी इस बार सबसे ज्यादा वोट लेकर आई।
आइए, समझते हैं गोवा और मणिपुर में वोटों का गणित...
गोवा में विभिन्न पार्टियों का वोट पर्सेंटेज। Source: eciresults.nic.in
गोवा चुनाव: 2012 बनाम 2017
गोवा विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, हालांकि कांग्रेस ने उससे कहीं ज्यादा सीटें जीतने में कामयाबी पाई है। 2012 में बीजेपी को 34.7 प्रतिशत वोट मिले थे और पार्टी ने कुल 21 सीटें जीतने में कामयाबी पाई थी। इस बार उसे 32.5 प्रतिशत वोट मिले हैं और जीती गई सीटों की संख्या 13 है। पिछली बार कांग्रेस को 30.8 प्रतिशत वोट मिले थे और उसने 9 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इस बार पार्टी 28.4 प्रतिशत वोट पाकर भी 17 सीटें जीतने में कामयाब रही। दरअसल, जीत-हार में वोटों का मार्जिन और अन्य पार्टियों का प्रदर्शन भी मायने रखता है और वोट शेयर में 1-2 प्रतिशत का अंतर भी सीटों की संख्या में बडा़ अंतर पैदा कर सकता है।
Manipur | eciresults.nic.in