IANS
Published : May 20, 2017 02:54 pm IST, Updated : May 20, 2017 02:54 pm IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कश्मीर घाटी में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद मनमोहन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को इस समूह का गठन किया था।
Manmohan_Singh
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर जम्मू एवं कश्मीर के मौजूदा हालात पर अपने नीति नियोजन समूह की पहली बैठक की। बैठक में गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। (ये भीपढ़ें: वो मेरे बेडरूम में घुस आई, मैं तो हैरान रह गया: यासीन मलिक)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कश्मीर घाटी में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद मनमोहन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को इस समूह का गठन किया था।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया, जब जम्मू एवं कश्मीर के कांग्रेसी और नेशनल कांफ्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
कांग्रेस जम्मू एवं कश्मीर की मौजूदा स्थिति को न संभाल पाने के लिए मोदी सरकार और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा गठबंधन सरकार की आलोचना करती रही है।