लेह: लद्दाख के उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘राज निवास’ का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है। उपराज्यपाल कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक क्षण। आज, ‘राज निवास’ का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है, जो जन केंद्रित शासन और समावेशी विकास के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’’
इस पोस्ट के साथ उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता की एक तस्वीर भी शेयर की गई, जिसमें वह मुख्य द्वार पर नई ‘नेमप्लेट’ के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नाम बदलना प्रशासन का नागरिकों के साथ सीधा जुड़ाव मजबूत करने तथा शासन को और अधिक सुलभ बनाने का संकल्प दर्शाता है।
राज निवास क्या है?
राज निवास उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास और कार्यालय का स्थान है। यह लेह में स्थित है और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पर केंद्र शासित प्रदेश के संचालन से संबंधित फैसले लिए जाते हैं और प्रशासन की गतिविधियों का संचालन होता है। सालों से इसका नाम राज निवास था लेकिन अब इसका नाम बदलकर लोक निवास कर दिया गया है। लोक निवास का अर्थ होता है एक ऐसी जगह जो जनता के लिए हो यानी यहां पर जनता की आवाजाही होती रहे, उसे लोक निवास कहते हैं।
यह भी पढ़ें-
पत्रकार का घर टूटा तो हिंदू पड़ोसी ने उसे तोहफे में दे दी अपनी जमीन, लोगों ने की ऐसी मोहब्बत की तारीफ
जम्मू-कश्मीर में CM और LG के बीच ठनी! बुलडोजर एक्शन से नाराज उमर अब्दुल्ला, बोले-बदनाम करने की रची जा रही साजिश