Valentine Day 2018: अहा इश्क! प्यार के जज्बात को बयां करती कुछ शायरियां
अगर आप भी किसी को वैलेंटाइन में प्यार का इजहार करना चाहते है और आपके पार्टनर को शायरियां काफी पसंद है, तो पिर इनका सहारा ले सकते है। इससे आपकी गर्लफ्रेंड भी खुश हो जाएंगी। इसके साथ ही चंद शब्दों में आप अपने दिल की बात बढ़े ही प्यार से उनके कह सकते है

ख़्वाहिशें
कुछ नहीं हैं मेरी
सिवाए इसके कि
तुम मुझे याद रखो ।।
मेरे ख़्वाबों को
परवाज़ दे रहे हो
मुझे इश्क़ हो जाये तो
इल्ज़ाम ना देना।।
ख़ुद पे हंसना
तन्हाई में मुस्कुराना
सिवाए इश्क़ के
कुछ नहीं।।
तुम चाहो तो
मना लो मुझको
मैं बस तुम्हारी
इक आवाज़ की
शैदाई हूं।।