गर्मियों में स्किन को टैन होने से बचाना है, तो अपनाएं ये उपाय
गर्मियों में स्किन को टैन होने से बचाना है, तो अपनाएं ये उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 24, 2017 11:19 am IST, Updated : May 01, 2017 02:05 pm IST
एक्सपर्ट के अनुसार इस मौसम में जितना हो उतना पानी पिएं। जिससे कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो। पानी की कमी न होने से आपकी स्किन भी हेल्दी रहती है। नारियल तेल, जोजोबा तेल और खूब पानी पीने से धूप से त्वचा को झुलसने से बचाया जा सकता है।
Image Source : ptisummer
ऐसे कपड़े पहनें, जिससे आपके शरीर का अधिकांश हिस्सा ढका रहे। लंबी आस्तीन वाले शर्ट और पैंट पहनें।
जोजोबा का तेल सनबर्न के खिलाफ सुरक्षा कवच का काम करता है और धूप से झुलसी त्वचा ठीक करने में भी मददगार साबित होता है। यह तेल विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है और रूखी और झुलसी त्वचा को ठीक कर कोमल बनाता है।