India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 12, 2015 12:01 pm IST, Updated : Aug 12, 2015 12:29 pm IST
नई दिल्ली: भारत में बहुत सी मान्यताओं का चलन है। किसी मान्यता को हम मानते है और किसी को नही। ऐसे ही हमारें शरीर के अंगों का फड़कनें के एक महत्व है जिसे अधिकतर लोग
अगर आपका दायां कंधा फड़क रहा है तो आपको बिछड़ा हुआ भाई मिल सकता है और यदि बायां कंधा फड़के तो रक्त विकार या वात संबधी बीमारी हो सकती है। यदि दोनो कंधे फड़क रहे हो तो किसी से आपका झगड़ा हो सकता है।
अगर आपकी मूछों मे फडकन हो रही है तो यह आपके लिए शुभ संकेत है, इससे समृद्धि आती है। वहीं अगर आपकी मूंछ का केवल बायां हिस्सा फड़क रहा है तो किसी के साथ बहस होने की संभावना रहती है।
अगर आपकी दाहिनी कनपटी फड़के तो आप जिस काम के लिए जा रहे है उसमें आपको सफलता मिलेगी वहीं बांई कनपटी के फड़कने पर मनचाही वस्तु मिल सकती है।