A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर जब महिला ने सद्गुरु से कहा, मैं तो बस एक हाउसवाइफ हूं, जवाब सुन बदल जाएगा आपके भी सोचने का नजरिया

जब महिला ने सद्गुरु से कहा, मैं तो बस एक हाउसवाइफ हूं, जवाब सुन बदल जाएगा आपके भी सोचने का नजरिया

Sadhguru Advice: सद्गुरु को फॉलो करने वाले लोगों की तादाद काफी ज्यादा है। सद्गुरु अपनी बातों से कई लोगों को मोटिवेट करते हैं। आइए जानते हैं कि जब महिला ने सद्गुरु से कहा कि मैं तो बस एक हाउसवाइफ हूं, तो सद्गुरु ने क्या जवाब दिया...

नजरिया बदल देगा सद्गुरु का जवाब- India TV Hindi Image Source : FREEPIK/SADHGURU/INSTA नजरिया बदल देगा सद्गुरु का जवाब

क्या आप भी सद्गुरु जग्गी वासुदेव को फॉलो करते हैं? आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु की बातों ने कई लोगों के जीवन को पॉजिटिवली बदला है। अगर आप होम मेकर हैं, अपने पूरे परिवार की देखभाल करती हैं और फिर भी अपने आप को महत्वपूर्ण नहीं समझती हैं, तो आपको सद्गुरु के इस जवाब को जानने की सख्त जरूरत है। सद्गुरु की इस बात को सुनने के बाद आपका नजरिया पूरी तरह से बदल जाएगा।

सद्गुरु ने क्या कहा- सद्गुरु कहते हैं कि मां बनने का अर्थ सिर्फ जन्म देना नहीं है। सद्‌गुरु बताते हैं कि मातृत्व बस बच्चे पैदा करने के बारे में नहीं है। इसका मतलब ये है कि भविष्य की पीढ़ी को आकार देना मां के हाथ में होता है। आज की माताएं ही तय करेंगी कि कल की दुनिया कैसी होगी।

सोच को बदलने की जरूरत- एक महिला अगर दो बच्चों को जन्म देती है, उनका पालन-पोषण करती है, तो ये फुल टाइम जॉब है। सद्गुरु का ये जवाब सुनने के बाद आपकी सोच में भी बदलाव आ सकता है। अगर आप एक मां हैं, घर संभालती हैं, बच्चे संभालती हैं, तो आपको खुद को कम नहीं आंकना चाहिए। खुद की वैल्यू को समझना बेहद जरूरी है। अक्सर जो महिलाएं घर-परिवार संभालती हैं, वो अपने महत्व को ही नहीं समझ पाती हैं।

गौर करने वाली बात- सद्गुरु कहते हैं कि नए जीवन को पोषित करना कम महत्वपूर्ण नहीं है। अगर आप हाउसवाइफ या फिर होम मेकर हैं, तो आपको खुद पर गर्व होना चाहिए क्योंकि आप भविष्य की पीढ़ी को आकार दे रही हैं। समाज से पहले महिलाओं को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। जब महिलाएं अपने महत्व को खुद समझ पाएंगी, तभी समाज भी धीरे-धीरे अपनी सोच बदल पाएगा।

 

Latest Lifestyle News