गर्भावस्था के समय खुद को सुरक्षित रखने के लिए याद रखें ये बातें
गर्भावस्था के समय खुद को सुरक्षित रखने के लिए याद रखें ये बातें
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 07, 2016 08:34 am IST, Updated : Jun 07, 2016 09:27 am IST
गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक ऐसा समय है जिसके दौरान उन्हें अपना काफी ख्याल रखने की जरुरत होती है।इस दौरान उन्हें अपना ख्याल रखने के साथ-साथ होने वाले बच्चे का भी ख्याल रखना पड़ता है।
healthy food
इस समय के दौरान महिलाओं का स्वभाव काफी चिड़चिड़ा हो जाता है और गुस्सा आता है। इसलिए गुस्से पर काबू पाने के लिए पौष्टिक आहार लें और व्यायाम करें इसके साथ ही बेवजह बहस करने से बचें।
इसके दौरान फ्लू का भी टीका लगवाएं जिससे कि संक्रमण से आपको कोई खतरा ना हो। इसके लिए आपको अपने खानपान और साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।