India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 15, 2015 12:23 pm IST, Updated : Aug 15, 2015 12:38 pm IST
नई दिल्ली: साधारण सी दिखने आने वाली अदरक को अगर चाय में थोड़ी सी भी डाल दी जाए तो चाय का स्वाद दोगुना कर देती है| औषधीय गुणों से भरपूर अदरक सिर्फ सर्दी जुकाम खांसी
अगर आप घने और चमकदार बाल चाहते हैं तो अदरक का जूस को बालों में लगाए बिना पानी मिलाए या फिर दोनों बराबर मात्रा में हो। इससे आपके बाल चमकदार होने का साथ-साथ रुसी से भी छुटकारा मिल जाएगा।
यदि आपको त्वचा से जुड़ी हुई किसी भी तरह की समस्या है जैसे कि मुहासे हो तो आप अदरक का जूस का रोजाना इस्तेमाल करें। इससे आपके मुहांसे से निजात मिल जाएगा।
कहीं सफर करने से पहले एक कप अदरक की चाय पीने से मोशन सिकनेस से होने वाली उल्टी नहीं होगी। साथ ही आप मतली होने पर भी एक कप चाय से इससे आराम पा सकते हैं।