A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चाहिए लंबी हेल्दी लंबी उम्र, तो रोजाना करें इन चीजों का सेवन

चाहिए लंबी हेल्दी लंबी उम्र, तो रोजाना करें इन चीजों का सेवन

हाल में एक शोध किया गया जिसमें इस बात की तुलना की गई कि हमारी उम्र बढ़ाने में सबसे ज्यादा मददगार क्या है वसा या फिर कार्बोडाइड्रेट चीडें। जानिए क्या नि...कला निष्कर्ष

woman- India TV Hindi
woman

हेल्थ डेस्क: आज के समय में खुद को सबसे हेल्दी कहना सबसे बड़ी बात है। यूं कह सकते है कि लाइफ की सबसे बड़ी चुनौती है खुद को फिट और हेल्दी रखना। अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण किसी के पास इतना सम. नहीं होता है कि खुद का थोड़ा सा भी ध्यान रख पाएं। जो कि बाद में कई बीमारियों का कारण बन जाता है।

कम वसा और अधिक कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार लेने वालों की उम्र पनीर और मक्खन जैसे समृद्ध वसा वाले खाद्य पदार्थ लेने वालों की तुलना में कम होती है। यह अध्ययन उस प्रचलित अवधारणा के उलट बताता है कि वसा की उच्च मात्रा (ऊर्जा का 35 प्रतिशत) मृत्यु के जोखिम को कम करती है।

वहीं, कार्बोहाइड्रेट का उच्च सेवन (ऊर्जा का 60 प्रतिशत) मृत्यु दर के उच्च जोखिम से संबंधित है।

कनाडा के मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के प्रमुख महशीद दहघान ने कहा, "वसा के सेवन में कमी से कार्बोहाइड्रेट की खपत में वृद्धि हो जाती है और हमारे निष्कर्ष यह बताते हैं कि दक्षिण एशियाई जैसे इलाके के लोगों (जो बहुत अधिक वसा का उपभोग नहीं करते, बल्कि कार्बोहाइड्रेट का उपभोग अधिक करते हैं) में मृत्यु दर अधिक क्यों होती है।"

इस शोध के लिए पांच महाद्वीपों के 1,35,000 लोगों पर सर्वेक्षण किया गया था। यह शोध 'लैंसेट' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

ये भी पढ़ें:

Latest Lifestyle News