नाश्ते के वक्त चटनी खाने के फायदें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
सुबह के नाश्ते में अगर आप चटनी का सेवन करते हैं, तो आपको स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही शरीर में होने वाली समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। शांतिगिरि आश्रम के प्रमुख स्वामी पद्म प्रकाश ने कुछ चटनियों के औषधीय गुण बताए हैं।

करी पत्ते की चटनी
इस चटनी में आयरन व फोलिक एसिड की मात्रा अधिक रहती है। कैल्शियम व कई विटामिनस की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आपका शरीर एनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी व मधुमेह जैसी परेशानियों से दूर रहता है।