कुंभ 2019 कई मायनों में है खास, इस बार बनने वाले इन 8 रिकॉर्ड्स की जानिए खासियत
साल 2019 में 4 फरवरी से 4 मार्च तक प्रयाग मे अर्धकुंभ लग रहा है। जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पहले अर्धकुंभ नहीं कुंभ नाम दे चुके हैं। इसकी वजह यह है कि सरकार इस अर्धकुंभ को बडे़ पैमाने पर आयोजित करने की तैयारी में जुटी है।

अबतक का सबसे बड़ा पार्किग स्थल
साल 2019 के कुंभ के लिए अबतक का सबसे बड़े पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। कुंभ में करीब 6 लाख वाहनों के लिए 1193 हेक्टेयर जमीन पर 120 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। 2013 के कुंभ मेले में 478 हेक्टेयर जमीन पर 99 पार्किंग स्थल बनाए गए थे।