1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मां दुर्गा की पूजा के लिए श्रेष्ठ, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

आज मां दुर्गा की पूजा के लिए श्रेष्ठ, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2018 11:03 am IST,  Updated : Jul 20, 2018 06:39 am IST

आज के दिन जो व्यक्ति मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखता है, उसे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता मिलती है, उसके जीवन में सब कुछ अच्छा ही अच्छा होता है, तो अपने जीवन में सब कुछ अच्छा बनाये रखने के लिये विभिन्न राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Goddess Durga- India TV Hindi
Goddess Durga Image Source : FACEBOOK

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज के दिन श्री दुर्गाअष्टमी व्रत भी है। यह प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करने और उनके निमित्त व्रत करने का विधान है। कहते हैं आज के दिन जो व्यक्ति मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखता है, उसे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता मिलती है, उसके जीवन में सब कुछ अच्छा ही अच्छा होता है, तो अपने जीवन में सब कुछ अच्छा बनाये रखने के लिये विभिन्न राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं तो आज के दिन देवी मां को कच्चा नारियल अर्पित करें। इससे आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

वृष राशि
जीवनसाथी के साथ अपने प्रेम संबंधों को बेहतर और मजबूत बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। इससे जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम संबंध बेहतर और मजबूत होंगे। इससे आपके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

Masik durgashtamion 20 july 2018
Masik durgashtamion 20 july 2018

मिथुन राशि
अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज के दिन देवी माँ को रोली का तिलक लगाएं। इससे आपके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कर्क राशि
पारिवारिक जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं तो आज के दिन माँ दुर्गा के चरण छूकर आशीर्वाद लें। इससे आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।

Masik durgashtamion 20 july 2018
Masik durgashtamion 20 july 2018

 सिंह राशि
अपने जीवन में उन्नति के लिए आज के दिन माँ दुर्गा को एक जोड़ा लौंग अर्पित करें। इससे आपके जीवन की उन्नति सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि
अपने करियर में बेहतरी के लिए आज के दिन माँ दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे आपके करियर की बेहतरी सुनिश्चित होगी।

Masik durgashtamion 20 july 2018
Masik durgashtamion 20 july 2018

तुला राशि
अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन दुर्गा माँ को सुबह-शाम कपूर की आरती दिखाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि
अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली और मधुरता लाने चाहते हैं तो आज के दिन माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली और मधुरता आयेगी।

Masik durgashtamion 20 july 2018
Masik durgashtamion 20 july 2018

धनु राशि
अगर लवमेट के साथ अपने प्यार के रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं तो आज के दिन माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाये। इससे आप अपने प्यार के रिश्ते को शादी में बदल सकते हैं।

मकर राशि
अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसे अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो आज के दिन माँ दुर्गा को लाल चूड़ी चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से आप जिससे भी प्यार करते हैं वह खुद-ब-खुद आकर्षित हो जायेगा।

Masik durgashtamion 20 july 2018
Masik durgashtamion 20 july 2018

कुंभ राशि
अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है, जिसे आप जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं तो आज के दिन दुर्गा सप्तशती के 11 वें अध्याय का पाठ करें। इससे आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

मीन राशि
अगर आप अपने काम मन-मुताबिक करना चाहते हैं तो आज के दिन माँ दुर्गा को घी की बनी मिठाई का भोग लगाये। इससे आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल