1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 04:29 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज के दिन सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

sun transit cancer on 16 july 2018 - India TV Hindi
sun transit cancer on 16 july 2018

धर्म डेस्क: आज के दिन सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और जिस दिन सूर्य किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है| आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज के दिन सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और अगले महीने, यानी 17 अगस्त की सुबह 6:51 तक यहीं पर रहेंगे। सूर्य की संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है। पुण्यकाल के दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा ही महत्व होता है।

सूर्य की कर्क संक्रांति के दौरान मन्दाकिनी नदी में स्नान करना महत्वपूर्ण माना जाता है। ये नदी प्रसिद्ध पौराणिक नगर चित्रकूट से होकर बहती है| हालांकि अगर आप आज के दिन मन्दाकनी नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो अपने घर के आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी| सूर्य की कर्क संक्रांति का पुण्यकाल आज सुबह सूर्योदय से सुबह 10:27 तक रहेगा| आप इस समय के बीच कभी भी स्नान-दान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं|

अगस्त महीने की 17 तारीख तक, यानी लगभग 30 दिनों के दौरान विभिन्न राशियों पर सूर्यदेव के अलग-अलग प्रभाव होंगे। तो सूर्यदेव का विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, सूर्यदेव उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए आपको कौन से उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में चौथा स्थान जीवन में माता, भूमि-भवन और वाहन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको 17 अगस्त तक अपनी मेहनत के बल पर भूमि का लाभ मिलेगा, भवन का लाभ मिलेगा, साथ ही वाहन का लाभ भी मिलेगा। तो इन सब चीज़ों का उचित लाभ उठाने के लिए आपको अगले 30 दिनों तक किसी जरुरतमंद को भोजन कराना चाहिए। इससे आपको भूमि-भवन और वाहन, सबका लाभ पाने में आसानी होगी।

वृष राशि
सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहन और अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आप खुलकर दूसरों के आगे अपनी बात रख पायेंगे। तो भाई-बहनों के साथ संबंधों को बेहतर बनाये रखने के लिए और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी को कायम रखने के लिए अगले 30 दिनों तक धार्मिक कार्यों में सहयोग दें। इससे आपके भाई-बहनों से संबंध अच्छे होंगे और आपकी अभिव्यक्ति की आजादी बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल