1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 04:29 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज के दिन सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

sun transit cancer on 16 july 2018
sun transit cancer on 16 july 2018

धनु राशि
सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध हमारी आयु से है, हमारे स्वास्थ्य से है। सूर्य के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अतः अपने अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिये लिए और लंबी आयु की प्राप्ति के लिए  काली गाय की सेवा करें। साथ ही अगले 30 दिनों के दौरान जब भी मौका मिले तो बड़े भाई की मदद करें| इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आपको लंबी आयु की प्राप्ति होगी।

मकर राशि
सूर्यदेव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से है और आपके दाम्पत्य जीवन से है। सूर्य के इस गोचर से आपके दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे, लेकिन साथ ही एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन भी सामने आयेंगे। इनसे आपको बचकर रहना चाहिए। अन्यथा आपके दाम्पत्य जीवन में दिक्कतें आ सकती है। तो जीवनसाथी के साथ अपने संबंध बेहतर करने के लिए और दाम्पत्य जीवन में प्यार को बरकरार रखने के लिए  अगले 30 दिनों के दौरान जब भी आपको मौका मिले, किसी जरुरतमंद को अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर खिलाएं। इससे आपके दाम्पत्य जीवन में प्यार बरकरार रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल