1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज सूर्य कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 04:29 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज के दिन सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

sun transit cancer on 16 july 2018
sun transit cancer on 16 july 2018

मिथुन राशि
सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपके धन में वृद्धि होने के असार कम हैं, लेकिन अगर मेहनत करेंगे तो आपको उचित फल जरूर प्राप्त होंगे। साथ ही आपको धन प्राप्ति के अच्छे मौके भी प्राप्त होंगे। तो अपने पास धन की गति को निरंतर बनाये रखने के लिए या धन के आसार बढ़ाने के लिये आपको - किसी धर्मस्थल या मंदिर में नारियल का दान करना चाहिए। इससे आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि
सूर्यदेव पहले स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का होता है, यानि आपका खुद का स्थान होता है। अतः इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। अपनी मेहनत के बल पर आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, आपके यश-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आपके प्रेम-संबंधों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बाकी आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलता रहेगा। अतः अगले 30 दिनों के दौरान अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये- अगले 30 दिनों तक रोज सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करें। इससे आपके यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, आपको धन की प्राप्ति होगी, आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी और साथ ही आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल